Entertainment

दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने करवाया एक्ट्रेस के चेहरे का टैटू

मुंबई – दिशा पाटनी इन दिनों अपनी निजी लाइफ को लेकर खासा चर्चा में हैं। टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद अदाकारा दिशा पाटनी का नाम अलेक्जेंडर से खूब जुड़ रहा है। अब हाल ही में दिशा पाटनी के बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अलेक्जेंडर अपनी बांह पर टैटू गुदवाते दिखे। सामने आए इस वीडियो में अलेक्जेंडर ने अपनी बांह पर एक लड़की के चेहरे का टैटू गुदवाया है। जिसकी हूबहू शक्ल एक्ट्रेस दिशा पाटनी से मिलती है। जिसके बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि मॉडल और एक्टर एलेक्जेंडर ने अपनी बांह पर एक्ट्रेस दिशा पाटनी के चेहरे का वीडियो गुदवाया है। जो सोशल मीडिया पर आते ही छाने लगा है। ये वीडियो आप यहां देख सकते हैं।

First Ad 1111111

दिशा और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसके बाद एक बार फिर कयास लगाए जा रहे हैं कि टाइगर श्रॉफ के बाद दिशा पाटनी रूमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक को डेट कर रही हैं। दरअसल, एलेक्जेंडर ने अपनी बाजू पर दिशा पाटनी का फेस टैटू बनवाया है। जिसका वीडियो दिशा पाटनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया।

ये वीडियो खुद सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। जिसके बाद लोग इस वीडियो को देख जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘ये तो दिशा के प्यार में पूरी तरह डूब गया है। उसके चेहरे का ही टैटू गुदवा लिया।’ तो एक यूजर को टाइगर श्रॉफ की चिंता सता गई। यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘अब टाइगर का क्या होगा।’ इतना ही नहीं, इस टैटू को देख एक यूजर को तो एक्ट्रेस की मूवी कंगुवा के लुक की याद आ गई। यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘कंगुवा मूवी में दिशा का लुक कुछ ऐसा ही होगा।’ लोगों के ये कमेंट्स आप कमेंट सेक्शन में जाकर देख सकते हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि, दिशा और एलेक्जेंडर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं कुछ को तो टाइगर श्रॉफ की चिंता सताने लगी। एक यूजर ने लिखा, ‘अब टाइगर का क्या होगा।’ एक ने लिखा, ‘टाइगर अभी जिंदा है।’ एक ने लिखा, ‘दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है।’ फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button