फेस वॉश करते समय ध्यान में रखें कुछ बातें

मुंबई – बदलते मौसम में धूल के कण और गंदगी को चेहरे से साफ करने के लिए फेस वॉश करना जरूरी है। इस दौरान हम ऐसी कई गलतियां करते हैं, जिससे स्किन को नुकसान पहुंचता है। सही तरीका क्या होता है। क्योंकि अगर आप सही तरीके से अपने चेहरो को नहीं धोते हैं तो आपकी त्वचा धीरे धीरे खराब होने लगती है। इतना ही नहीं वक्त से पहले स्किन ढलने लगती है।
अगर आपको सुबह और रात के समय चेहरे को धोने की आदत है, तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है। हटाने के लिए आपको तीन बार चेहरा धोना चाहिए। कुछ लोग गर्म पानी से चेहरा धोते हैं जो हमारी स्किन के लिए अच्छा नहीं होता है। गर्म पानी से फेस धोने से त्वचा जल्दी खराब होने की पूरी संभावना होती है।गर्म पानी इस्तेमाल करने की बजायगुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
फेसवॉश के बाद चेहरे को तौलिए से साफ करें और तुरंत टोनर और मॉइस्चराइजर लगाएं। इसके अलावा आप एसेंशियल ऑयल भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से त्वचा के छिद्रों को कसने और पोषण देने में मदद मिलती है।गलत प्रोडक्ट या उपयोग करने से भी हमारी स्किन को भी नुकसान होता है। इससे स्किन में रेडनेस, इरिटेशन या पिंपल्स या एक्ने की दिकक्त हो सकती है।
हफ्ते में एक बार त्वचा को स्क्रब जरूर करें। ये सब सिर्फ लड़कियों के लिए ही है बल्कि हर किसी की त्वचा के लिए जरूरी है। स्क्रब कर लेने से दाढ़ी भी अच्छी आती है और पुराने सेल्स चेहरे से हट जाते हैं। चेहरे की रंगत भी सुधरती है। आप त्वचा को बर्बाद कर रहे हैं। रगड़ने के बजाए हल्की-हल्की थपकी देकर पोंछे। त्वचा पहले से ही नाजुक होती है, उसे रगड़ कर पूरी तरह खराब कर देते हैं।