Business

नीता अंबानी ने कंपनी के बोर्ड से दिया इस्तीफा,जाने इस्तीफा देने की वजह

नई दिल्ली – भारत की जानी मानी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का दुनियाभर में दबदबा है। नीता अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड से बाहर हैं।मुकेश अंबानी ने AGM के भाषण में उन्होंने चंद्रयान 3 का उल्लेख किया।

First Ad 1111111

नीता अंबानी ने कंपनी के बोर्ड से अलग होने का फैसला किया है। और अपनी जिम्मेदारी नई पेढ़ी को सोप रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के इस बदलाव को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने स्वीकार किया है। बोर्ड की बैठक में ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक मंडल में शामिल करने की सिफारिश की गई। साथ ही मुकेश अंबानी ने बताया की आने वाले 5 सालो तक चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर वह कार्यरत रहेंगे। नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन रहेंगी।

नीता अंबानी के इस्तीफे को स्वीकार कर बोर्ड उनके फैसले का सन्मान किया है। साथ ही बताया की नीता अंबानी अपना अधिक समय रिलायंस फाउंडेशन को दे रही हैं, इस कारण वे रिलायंस इंडस्ट्रीज बोर्ड से इस्तीफा दे रही हैं, जिसकी वह संस्थापक अध्यक्ष हैं।रिलायंस फाउंडेशन को भारत के लिए और अधिक प्रभावशाली और सक्षम बनाने के लिए नीता अंबानी की ओर से लिए गए फैसले का सम्मान किया है।

आकाश अंबानी एक भारतीय बिजनेस हैं जो जून 2022 से रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (RJIL) के अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं। ब्रॉडबैंड सर्विसेज के जरिए जियो स्मार्टहोम को तेजी से फैलाया जाएगा। इसे लॉन्च करते हुए आकाश अंबानी ने कहा कि जियो स्मार्ट होम सर्विसेज हमारे घरों के अनुभव और मैनेजमेंटअनंत अंबानी मार्च 2020 से Jio प्लेटफ़ॉर्म लिमिटेड, मई 2022 से रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड और जून 2021 से रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी लिमिटेड के बोर्ड में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

Related Articles

Back to top button