इन अभिनेत्री के पास नहीं है भारत की नागरिकता

मुंबई – भारतीय नहीं हैं लेकिन फिर भी भारतीय दर्शकों के मन में उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए प्यार उमड़ा हुआ है। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड की उन 5 एक्ट्रेस की जिनकी नागरिकता भारत की नहीं है…

First Ad 1111111

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को भारतीय नगरिकता प्राप्त हुई है। इससे पहले तक वह कनाडाई नागरिक थे। अक्षय कुमार साल 2019 से भारत की नागरिकता पाने के लिए कोशिश कर रहे थे। अक्षय कुमार की तरह ही ऐसे कई सेलेब्स हैं जो भारत की नागरिकता पाने के लिए पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं। आइए कुछ ऐसे बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में आपको बताते हैं जो लंबे समय से भारत को छोड़ दूसरे देश के नागरिक हैं।

इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ की। कटरीना कैफ का असली नाम कटरीना टॉरकूटो है। वह 16 जुलाई 1983 को हांगकांग में पैदा हुईं। बॉलीवुड में कटरीना की गिनती आज जानी-मानी अभिनेत्रियों में होती हैं। बता दें कि कटरीना हांगकांग में पैदा हुई हैं लेकिन उनकी नागरिकता ब्रिटेन की है। कटरीना ने बॉलीवुड फिल्म बूम (2003) से फिल्मों का सफर शुरू किया था।

बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेसेस में से एक आलिया भट्ट के पास भारत की नागरिकता नहीं है। आलिया भट्ट के पास अपनी मां सोनी राजदान की तरह ही ब्रिटिश पासपोर्ट है। हालांकि आलिया भट्ट के पिता बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर महेश भट्ट भारतीय नागरिक हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी 20 अक्टूबर 1979 को अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में पैदा हुईं। नरगिस एक अमेरिकन मॉडल और एक्ट्रेस से हैं जो बॉलीवुड में हाथ आजमा रही हैं। लेकिन नरगिस को बॉलीवुड में कुछ ज्यादा मिला नहीं। 2011 में आई फिल्म रॉकस्टार से उन्होंने फिल्मों का सफर शुरू किया। बता दें कि वह भी भारत की नहीं हैं और उनकी नागरिकता पाकिस्तानी-चेक और अमेरिकन का मिक्सअप है। लेकिन वह खुद का ग्लोबन सिटीजनशिप का मानती हैं।

बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने से पहले जैकलीन फर्नांडीज श्रीलंकाई फिल्मों की एक्ट्रेस थीं। जैकलीन फर्नांडीज का जन्म श्रीलंका में हुआ है। उन्होंने एक मॉडल के रूप में अपना करियर श्रीलंका से ही शुरू किया था। वह साल 2006 में मिस यूनिवर्स श्रीलंका का खिताब जीत चुकी हैं। जैकलीन फर्नांडीज ने साल 2009 में बॉलीवुड में एंट्री की थी लेकिन अभी भी वह श्रीलंकाई नागरिक हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करनजीत कौर यानी सनी लियोनी की मां कनाडाई और पिता अमेरिकी राष्ट्रीयता के थे। सनी लियोनी ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई एडल्ट फिल्मों में भी काम किया था। इसके बाद उन्होंने भारत आकर बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। हालांकि उनके पास अभी भी कनाडाई नागरिकता ही है।

Exit mobile version