नई दिल्ली –निशा जगतियानी बिजनेसमैन मिकी जगतियानी (Micky Jagtiani) की बेटी हैं। जिनके नाम की गिनती दुबई के सबसे अमीर भारतीयों में होती है। निशा जगतियानी लंदन के किंग्स कॉलेज से पढ़ाई की हैं। हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से उन्होंने बिजनेस लीडरशिप प्रोग्राम भी किया है। दुबई इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड इनोवेशन की बोर्ड सदस्य भी हैं। बिजनेसमैन मिकी जगतियानी का निधन इसी साल 23 मई को हो गया था।उसके बाद उनकी पत्नी रेणुका लैंडमार्क ग्रुप की CEO हैं और उनके बच्चो में बेटी निशा जगतियानी और भाई-बहन राहुल और आरती उनके मैनेजमेंट का पूरा कार्यभाल सभांलते है।निशा जगतियानी लैंडमार्क ग्रुप के फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड,ICONIC की बिजनेस हेड हैं।
निशा जगतियानी वर्तमान में लैंडमार्क ग्रुप के बोर्ड में कार्यरत करती है,लैंडमार्क ग्रुप का कारोबार 20 से अधिक देशों में है और मध्य पूर्व, अफ्रीका और भारत में इसके 2,300 स्टोर हैं।निशा जगतियानी 9.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 78,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की मालकिन हैं। ग्रुप में निशा होम ग्रोन ब्रांड लाइफस्टाइल की स्ट्रैटजी देखती हैं।लैंडमार्क ग्रुप मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल और टाटा ग्रुप की ट्रेंट से है।लैंडमार्क ग्रुप परिधान, जूते, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और कॉस्मेटिक और सौंदर्य उत्पाद बेचता है।इसके अलावा हॉस्पिटैलिटी और हेल्थ सेक्टर में भी इसका निवेश है।
निशा जगतियानी फैशन डिजाइन और सरकारी पहलों में नवाचार का समर्थन करना जारी रखेंगी,समूह का कार्यक्रम, बीट डायबिटीज, साल भर की पहल के माध्यम से पूरे जीसीसी में 35 मिलियन से अधिक लोगों तक पहुंचता है। लैंडमार्क ग्रुप के बोर्ड में होने और कंपनी के खुदरा नेतृत्व का करती है। उन्होंने संयुक्त रूप से 2009 में क्षेत्र के ट्रेंडी फैशन डेस्टिनेशन ICONIC को लॉन्च किया।
मिकी जगतियानी के बारे में :
मिकी जगतियानी दुबई के सबसे अमीर भारतीयों में से एक थे। उन्होंने अपना काम टैक्सी ड्राइवर और एक होटल क्लीनर के रूप में शुरुआत की। मुकेश ‘मिक्की’जगतियानी मिडिल ईस्ट और फिर लंदन जाने से पहले चेन्नई और मुंबई के स्कूल से पढ़ाई की। बाद में घर चलाने के लिए कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी और टैक्सी चलाने लगे।उन्होंने बच्चो के प्रोडक्ट बनाकर शुरुआत की ऐसे आगे रहे।मुकेश मिकी जगतियानी साल 2015 में फ़ोर्ब्स की भारतीय अमीरों की सूची में 10वें स्थान पर थे। मिकी जगतियानी का निधन इसी साल 23 मई को हो गया था।