भारत ही नहीं एशिया की सबसे अमीर महिला है सावित्री जिंदल,नहीं की कॉलेज की पढ़ाई

नई दिल्ली – भारत की महिलाएं केवल पारिवारिक संबंध ही नहीं अपने कारोबार को भी अच्छी तरह सभालती है। ऐसी ही एक भारत की महिला सावित्री जिंदल है। जिनका नाम एशिया की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल हैं।सावित्री जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन हैं।फोर्ब्स द्वारा जारी की गई अरबपतियों की यादि में सावित्री जिंदल भारत की महिला यादि में पहले स्थान पर है।जिंदल ग्रुप स्टील, पावर, सीमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित कारोबार है। सावित्री जिंदल ने ओपी जिंदल ग्रुप की जिम्मेदारी पति के निधन बाद ली। सावित्री जिंदल की संपत्ति 17 अरब डॉलर है।

First Ad 1111111

सावित्री जिंदल का जन्म 20 मार्च 1950 को हुआ था। उनका बचपन असम के तिनसुकिया शहर में बीता था।1970 में जिंदल ग्रुप के फाउंडर ओमप्रकाश जिंदल से उनकी शादी हो गई। सावित्री जिंदल के कुल 9 बच्चे हैं। जिसमे 4 लड़के है। सावित्री जिंदल कभी कॉलेज नहीं गई। शादी के सालो बाद 2005 में हवाई दुर्घटना में पति ओमप्रकाश जिंदल की मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने कंपनी की जिम्मेदारी ली।

जिंदल ग्रुप स्टील, खनन, बिजली, तेल और गैस जैसे एरियाज में काम कर रही थी । पर Jindal Steels को पूरे भारत में स्टील का तीसरा सबसे बड़ा प्रोडूसर यानी की उत्पादक के रूप में जाना जाता है। उनके सबसे बड़े बेटे पृथ्वीराज, जिंदल सॉ कंपनी के चेयरमैन हैं, दूसरे बेटे सज्जन जंदल को JWS की जिम्मेदारी दी गई है, तीसरे बेटे रतन जिंदल को कंपनी में डायरेक्टर बनाया गया है। वहीं परिवार में सबसे छोटे नवीन जिंदल (Navin Jindal) ‘जिंदल स्टील’ के चेयरमैन हैं। वह सांसद भी रह चुके हैं। इनका नाम कांग्रेस के बड़े नेताओं में गिना जाता है।

71 वर्षीय सावित्री जिंदल देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में छठे स्थान पर आती हैं। सावित्री जिंदल ने इस बात को साबित किया है महिलाएं अगर कुछ भी करने का सपना देखती हैं तो उसे वह किसी भी कीमत पर पूरा कर लेती हैं इसलिए सावित्री जिंदल उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा दायक है।

Exit mobile version